शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स (Hindustan Aeronautics) की बीएसई पर हुई कमजोर शुरुआत

हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स (Hindustan Aeronautics) का शेयर बीएसई पर 4% से ज्यादा की गिरावट के साथ सूचीबद्ध हुआ।

सरकारी कंपनी ने 1,215 रुपये के इश्यू भाव के मुकाबले बीएसई पर 1,169 रुपये पर शुरुआत की। करीब साढ़े 10 बजे यह 39.60 रुपये या 3.26% की कमजोरी के साथ 1,175.40 रुपये के भाव पर है। हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स का आईपीओ इश्यू आवेदन के लिए 16 मार्च को खुल कर 20 मार्च को बंद हुआ। 4,229 करोड़ रुपये का यह इश्यू पूरी तरह ऑफर फोर सेल (OFS) था, जिसमें सरकार ने 10.2% हिस्सेदारी बेची। आईपीओ को 99% आवेदन मिले। हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स के आईपीओ में 1,215-1,240 रुपये का प्राइस बैंड रहा।
हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स विमान, हेलीकॉप्टर, एयरो-इंजन, एवियोनिक्स, सहायक सामग्री और एयरोस्पेस संरचनाओं सहित कई रक्षा उत्पादों के अपग्रेड और सर्विसिंग, डिजाइन, विकास, निर्माण, मरम्मत और ओवरहॉल के कारोबार में लगी हुई है। बता दें कि 31 जुलाई 2017 को हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स के पास 63,330 करोड़ रुपये के ठेके थे। (शेयर मंथन, 28 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख