शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स ने छुआ रिकॉर्ड स्तर, निफ्टी पहुँचा 11,050 के पार

सकारात्मक वैश्विक रुझानों से बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत हुई है।

आज सेंसेक्स नयी रिकॉर्ड ऊचाई पर पहुँच गया, जबकि निफ्टी ने फिर से 11,050 का आँकड़ा पार कर लिया। सुबह के सत्र में पीएसयू बैंक, फार्मा, ऊर्जा और ऑटो शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 36,519.96 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 36,722.41 पर खुल कर अपने 36,747.87 के सर्वकालिक उच्चतम स्तर तक चढ़ा। 10 बजे के आस-पास सेंसेक्स 139.98 अंक या 0.38% की मजबूती के साथ 36,659.94 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,008.05 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,060.20 पर खुल कर 49.30 अंक या 0.45% की बढ़त के साथ 11,057.35 पर चल रहा है।
वहीं शुरुआती कारोबार में छोटे-मॅंझोले सूचकांक में मिला-जुला कारोबार हो रहा है। बीएसई मिडकैप में 0.17% की कमजोरी और बीएसई स्मॉलकैप में 0.27% की बढ़त है। जबकि निफ्टी मिड 100 0.22% की गिरावट और निफ्टी स्मॉल 100 0.29% की मजबूती है। इस समय निफ्टी के 50 में से 34 और सेंसेक्स के 31 शेयरों में से 20 शेयर मजबूत स्थिति में है। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी