शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की बढ़त, धातू शेयरों में तेजी

वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक रुझानों से बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत हुई है।

आज सभी सूचकांक हरे निशान में खुले, जिनमें धातू, इन्फ्रा, ऊर्जा और पीएसयू बैंकों में सर्वाधिक बढ़त है। तीन दिन गिरने के बाद आज डॉलर के मुकाबले रुपये में भी हल्की वृद्धि है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 37,665.80 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 37,756.24 पर खुल कर साढ़े 9 बजे के करीब 23.64 अंक या 0.06% की मामूली बढ़त के साथ 37,689.44 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,389.45 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,412.50 पर खुल कर 4.50 अंक या 0.04% की वृद्धि के साथ 11,393.95 पर चल रहा है।
प्रमुख सूचकांकों के अलावा छोटे-मॅंझोले बाजारों में मिला-जुला रुख है। बीएसई मिडकैप में 0.18% की गिरावट और बीएसई स्मॉलकैप में 0.21% की बढ़ोतरी है। जबकि निफ्टी मिड 100 में 0.07% की गिरावट और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.19% की मजबूती है। इस समय निफ्टी के 50 में से 24 और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 16 मजबूत स्थिति में है। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी