शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोमवार को भारतीय बाजार में रही गिरावट, सेंसेक्स 1,069 अंक गिरा

सोमवार को भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांक हरे निशान के साथ खुले।

लेकिन मिनटों में ही ये लाल निशान में फिसल गये। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) शुक्रवार के बंद स्तर 31,097.73 के मुकाबले सोमवार को मजबूती के साथ 31,248.26 पर खुला, जो इसका दिन का उच्चतम स्तर भी रहा। वक्त बीतने के साथ बाजार की गिरावट बढ़ती रही और यह फिसल कर 30,000 के स्तर के नीचे चला गया। हालाँकि कल के कारोबार की समाप्ति के समय सेंसेक्स में 1,068.75 अंकों या 3.44% की गिरावट रही और यह 30,028.98 पर बंद हुआ।
दूसरी ओर निफ्टी (Nifty) में 313.60 अंकों या 3.43% की कमजोरी रही और यह 8,823.25 पर बंद हुआ। निफ्टी के छह शेयर हरे निशान में, जबकि 44 शेयर लाल निशान में रहे। इंडियन ऑयल (IOC) और एसबीआई (SBI) ने कल के कारोबार में अपना 52 हफ्तों का नया निचला स्तर बना लिया। निफ्टी के शेयरों की बात करें तो इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) में 9.64%, जी इंटरटेनमेंट (ZEEL) में 9.50% और आयशर मोटर्स (Eicher Motors) में 7.88% की गिरावट रही। दूसरी ओर सिप्ला (Cipla) में 5.51% की मजबूती दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 19 मई 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी