शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स 784 अंक नीचे, निफ्टी 230 अंक लुढ़का

आज शुक्रवार को कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में भारी कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) गुरुवार के बंद स्तर 33,538.37 के मुकाबले आज शुक्रवार को भारी नुकसान के साथ 32,436.69 पर खुला। इसके बाद यह नीचे की ओर 32,348.10 तक फिसल गया। हालाँकि निचले स्तरों पर खरीदारी उभरने के कारण इसकी गिरावट कुछ कम हुई है। सुबह 10.20 बजे सेंसेक्स 783.88 अंकों या 2.34% की गिरावट के साथ 32,754.49 पर है। इस समय एनएसई निफ्टी 229.90 अंकों या 2.32% के नुकसान के साथ 9,672.10 पर है।
निफ्टी के 50 शेयरों में से केवल पाँच शेयरों में मजबूती, जबकि 45 शेयरों में कमजोरी है। इस समय इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) में 6.46% और टाटा मोटर्स (Tata Motors) में 5.84% की गिरावट है। दूसरी ओर इन्फ्राटेल (Infratel) में 2.59% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 12 जून 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी