शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स (Sensex) में 354 अंकों की तेजी, निफ्टी (Nifty) 88 अंक बढ़ा

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

अपने गुरुवार के बंद स्तर 39,113.47 के मुकाबले शुक्रवार को बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) मजबूती के साथ 39,264.48 पर खुला। आज दिन भर सेंसेक्स में तेजी कायम रही और आखिरकार यह 353.84 अंकों या 0.90% की बढ़ोतरी के साथ 39,467.31 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में सेंसेक्स के 17 शेयरों में तेजी रही, जबकि 13 शेयरों में गिरावट देखी गयी। सेंसेक्स के शेयरों में इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) में 8.43%, ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) में 7.73% और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) में 4.41% की मजबूती देखी गयी। दूसरी ओर पावर ग्रिड (Power Grid) में 1.57% और एशियन पेंट्स (Asian Paints) में 1.23% की कमजोरी दर्ज की गयी।
एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) आज शुक्रवार को 88.35 अंकों या 0.83% की तेजी के साथ 11,647.60 पर बंद हुआ। आज निफ्टी के 26 शेयरों में मजबूती रही, जबकि 24 शेयर लाल निशान में बंद हुए। (शेयर मंथन, 28 अगस्त 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी