शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) ने छुए नये सर्वकालिक शिखर

गुरुवार की गिरावट के बाद आज शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) तेजी के साथ बंद होने में कामयाब रहा।

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स अपने पिछले बंद स्तर 45,959.88 के मुकाबले तेजी के साथ 46,060.32 पर खुला। सुबह के ही कारोबार में सेंसेक्स ऊपर की ओर 46,309.63 तक चला गया, जो इन्ट्रा-डे के लिहाज से इसका सर्वकालिक उच्चतम स्तर (All time high) है। हालाँकि दोपहर बाद ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली आने के कारण सेंसेक्स न केवल अपनी तेजी गँवा बैठा, बल्कि लाल निशान में भी फिसल गया। लेकिन निचले स्तरों से खरीदारी उभरने के कारण सेंसेक्स न केवल हरे निशान में वापस लौटा, बल्कि कारोबार के आखिर में 139.13 अंकों या 0.30% की तेजी के साथ 46,099.01 पर बंद हुआ।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 शेयर मजबूती, जबकि 12 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए। आज ओएनजीसी (ONGC) में 5.68%, एनटीपीसी (NTPC) में 5.30% और टाटा स्टील (Tata Steel) में 1.90% की बढ़त देखी गयी। दूसरी ओर ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) में 2.19% की कमजोरी दर्ज की गयी।
क्षेत्रों के लिहाज से देखें तो आज बीएसई तेल-गैस सूचकांक (BSE Oil & Gas Index) में 1.65% और बीएसई पावर सूचकांक (BSE Power Index) में 1.30% की तेजी देखी गयी। जहाँ तक छोटे-मँझोले शेयरों के सूचकांकों का सवाल है, बीएसई मिडकैप सूचकांक (BSE Midcap Index) में 0.15% और बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक (BSE Smallcap Index) में 0.51% की मजबूती रही।
दूसरी ओर एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) आज के कारोबार में ऊपर की ओर 13,579.35 तक चला गया। निफ्टी का यह इन्ट्रा-डे के लिहाज से सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। अपने गुरुवार के बंद स्तर 13,478.30 के मुकाबले निफ्टी आज 35.55 अंकों या 0.26% की बढ़ोतरी के साथ 13,513.85 पर बंद हुआ। आज निफ्टी के 24 शेयरों में बढ़ोतरी और 26 शेयरों में गिरावट रही। (शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी