शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स (Sensex) में 55 अंकों की मजबूती, नये रिकॉर्ड स्तर पर हुआ बंद

आज गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार के महत्वपूर्ण सूचकांक एक दायरे के भीतर काफी उतार-चढ़ाव के बाद हल्की बढ़त के साथ बंद हुए।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) बुधवार के बंद स्तर 58,250.26 के मुकाबले आज गुरुवार की सुबह कमजोरी के साथ 58,172.98 पर खुला। आज सेंसेक्स नीचे की ओर 58,084.99 और ऊपर की ओर 58,334.59 तक गया। आज दिन भर यह इसी दायरे में ऊपर-नीचे होता रहा। आखिरकार सेंसेक्स 54.81 अंकों या 0.09% की बढ़ोतरी के साथ 58,305.07 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से यह सेंसेक्स का नया शिखर है। गुरुवार को सेंसेक्स के 18 शेयरों में मजबूती, जबकि 12 शेयरों में कमजोरी दर्ज की गयी।
सेंसेक्स के शेयरों की बात करें, तो आज टाइटन कंपनी (Titan Company) में 1.12% की कमजोरी रही, जबकि नेस्ले इंडिया (Nestle India) में 2.83% की बढ़त दर्ज की गयी।
अपने पिछले बंद स्तर 17,353.50 के मुकाबले गुरुवार को एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) भी गिरावट के साथ खुला। निफ्टी आज के कारोबार के अंत में 15.75 अंकों या 0.09% की मजबूती के साथ 17,369.25 पर बंद हुआ। आज निफ्टी के 30 शेयरों में तेजी, जबकि 20 शेयरों में कमजोरी देखी गयी।
कल शुक्रवार को गणेश चतुर्थी के कारण भारतीय शेयर बाजार में अवकाश रहेगा। (शेयर मंथन, 09 सितंबर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी