शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हफ्ते के पहले दिन बढ़त के साथ बाजार खुलने के आसार, सिंगापुर निफ्टी में तेजी का रुख

भारतीय शेयर बाजार में आज सोमवार (31 अक्टूबर) को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी सुबह 8.10 बजे के आसपास 165 अंकों की तेजी के साथ 0.93% बढ़ कर 18,000.0 अंकों के स्तर पर मंडरा रहा है। शंघाई कंपोजिट के अलावा सभी प्रमुख एशियाई बाजारों में भी तेजी नजर आ रही है।

इससे पहले शुक्रवार (28 अक्टूबर) को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुए थे। पूरे दिन बाजारों में उतार-चढ़ाव बना रहा और दोपहर 2.00 बजे के आसपास कुछ सुस्ती भी देखने को मिली। हालाँकि बाद के कारोबार में बाजार हरे निशान में लौटे और शाम तक मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। एनएसई का निफ्टी 49.85 अंक बढ़ कर 17786.80 के स्तर पर आ गया और 0.28% की बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स में भी यही हाल था और इसमें 203.01 अंकों की तेजी रही। यह 0.34% उछल कर 59,959.85 के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सुबह से जापान के निक्केई में 1.56% की तेजी नजर आ रही है। हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग 0.76% की उछाल के साथ कारोबार करता दिख रहा है। प्रमुख एशियाई बाजारों में सिर्फ शंघाई कंपोजिट में 0.33% की कमजोरी नजर आ रही है। दक्षिण कोरिया का स्टॉक एक्सचेंज कॉस्पी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है और इसमें 0.93% की बढ़त दिख रही है।
यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ शुक्रवार (28 अक्टूबर) को एफटीएसई 100 में जहाँ गिरावट दर्ज की गयी थी, वहीं कैक 40 और डैक्स 30 में तेजी देखने को मिली थी। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.37% की नरमी देखने को मिली थी। वहीं पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.46% उछल कर 6,273.05 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 0.24% की बढ़त देखी गयी और यह 32.10 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ था।
अमेरिका के सभी प्रमुखर बाजारों में शुक्रवार (28 अक्टूबर) को अच्छी बढ़त दर्ज की गयी थी। डॉव जोंस जहाँ 828.52 अंक या 2.59% की धमाकेदार तेजी के साथ 32,861.80 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट में 309.78 अंक या 2.87% की तेजी आयी और यह 11,102.45 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में शुक्रवार को 93.76 अंक या 2.46% की उछाल देखने को मिली और यह 3,901.06 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"