शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हरे निशान में सिंगापुर निफ्टी, बजट के दिन बाजार में हरियाली के आसार

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (01 फरवरी) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत करने के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 96 अंकों की तेजी दिखाई दे रही है और यह 0.54% की उछाल के साथ 17,848 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले मंगलवार (31 जनवरी) को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुले थे। शुरुआती कारोबार में ही बाजार फिसलते हुए लाल निशान में पहुँच गये। कल के कारोबार में पूरे दिन बाजार तेजी-मंदी के बीच झूलते नजर आये। शाम को कारोबार समाप्ति के समय तक बाजार रिकवरी देखने को मिली और वे मामूली तेजी के साथ बंद हुए। एनएसई का निफ्टी 13.20 अंकों की तेजी के साथ 0.07% बढ़ कर 17,662.15 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में 49.49 अंकों की उछाल आयी और यह 0.08% की बढ़त के साथ 59,549.90 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज प्रमुख बाजारों में मिलाजुला रुख दिखाई दे रहा है। जापान निक्केई में 49.11 अंकों की तेजी है और यह 0.18% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में 35.72 अंकों की नरमी नजर आ रही है और यह 0.09% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में आज 15.63 अंकों की बढ़त दिखाई दे रही है और यह 0.64% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में आज 0.70 अंकों सुस्ती है और यह 0.02% गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ मंगलवार (31 जनवरी) को प्रमुख बाजार में मिलाजुला रुख देखने को मिला था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 13.17 अंकों की नरमी दर्ज की गयी और यह 0.17% की सुस्ती के साथ बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.01% की तेजी के साथ 7082.42 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 0.01% की बढ़त आयी और यह 2.19 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के लगभग सभी प्रमुख बाजार में मंगलवार (31 जनवरी) को तेजी दर्ज की गयी। डॉव जोंस में जहाँ 368.95 अंक की बढ़त रही और यह 1.09% की उछाल के साथ 34,086.04 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट 190.74 अंक या 1.67% की उछाल के साथ 11,584.55 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में 58.33 अंक या 1.46% की तेजी आयी और यह 4076.60 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 01 फरवरी 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी