शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हरे निशान में गिफ्ट निफ्टी, भारतीय बाजार में सतर्क कारोबार के संकेत

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (28 सितंबर) को कारोबारी सत्र की सतर्क शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 0.5 अंकों की तेजी नजर आ रही है और यह 19,825 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले बुधवार (27 सितंबर) को भारतीय शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव भरा माहौल रहा। सुबह दोनों सूचकांक तीखी गिरावट के साथ खुले और कारोबारी सत्र की औपचारिक शुरुआत में भी लाल निशान में ही बने रहे। हालाँकि एक बजे के आसपास बाजार में अच्छी खरीदारी आयी और बाजार हरे निशान में पहुँच गये। इसके बाद दोनों सूचकांक चौथाई फीसदी की बढ़त दर्ज करते हुए हरे निशान में बंद हो गये। एनएसई के निफ्टी में 51.75 अंकों की तेजी दर्ज की गयी और यह 0.26% की बढ़त के साथ 19,716.45 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 173.22 अंक जोड़ कर 66,118.69 के स्तर पर पहुँच गया, इसमें 0.26% की उछाल दर्ज की गयी।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सभी प्रमुख बाजार में मिलाजुला रुख नजर आ रहा है। जापान के निक्केई में जहाँ 588.89 अंकों की गिरावट दिखाई दे रही है और यह 1.76% के नुकसान के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में भी आज 171.17 अंकों की सुस्ती है और यह 0.97% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में 2.10 अंक की तेजी है और यह 0.09% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में भी 3.55 अंकों की उछाल है और यह 0.11% जोड़ कर कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में बुधवार (27 सितंबर) को गिरावट का रुख दर्ज किया गया था। लंदन का एफटीएसई 100 (FTSE 100) 32.50 अंकों की सुस्ती के साथ 0.43% गिर कर बंद हुआ था। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.03% की नरमी के साथ 7,071.79 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) भी 38.42% के नुकसान के साथ 15,217.45 के स्तर पर आ गया और 38.42 अंक की सुस्ती के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार बुधवार (27 सितंबर) को मिलाजुला रुख के साथ बंद हुए थे। डॉव जोंस में 68.61 अंकों की गिरावट आयी और यह 0.20% के नुकसान के साथ 33,550.27 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 0.22% या 29.24 अंक की बढ़त के साथ 13,092.85 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 0.98 अंक या 0.02% की तेजी के साथ 4,274.51 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 28 सितंबर 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी