शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हरे निशान में Gift Nifty, भारतीय बाजार भारतीय बाजार में सतर्क कारोबार के आसार

भारतीय शेयर शुक्रवार (06 अक्तूबर) को हरे निशान में सतर्क कारोबारी सत्र की शुरुआत कर सकते हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 5.5 अंकों की तेजी नजर आ रही है और यह 0.03% जोड़ कर 19,610.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले गुरुवार (05 अक्तूबर) को साप्ताहिक निप्टान के दिन दोनों सूचकांक सुबह से ही मजबूत बढ़त देखने को मिली। हालाँकि बाजार 10.30 बजे के आसपास दिन के निचले स्तर पर थे, लेकिन यहाँ से बाजार में अच्छी खरीदारी देखने को मिली और 11.30 बजे के आसपास बाजार दिन के उच्च स्तर पर पहुँच गये। शाम को कारोबार समाप्ति के समय दोनों सूचकांक दिन के उच्च स्तर से नीचे आ कर तेजी के साथ बंद हुए। एनएसई के निफ्टी में 109.65 अंकों की उछाल दर्ज की गयी और यह 0.56% की तेजी के साथ 19,545.75 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 405.53 अंक जोड़ कर 65,631.57 के स्तर पर पहुँच गया, इसमें 0.62% की बढ़त दर्ज की गयी।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज प्रमुख बाजार में मिलाजुला रुख के साथ कारोबार नजर आ रहा है। जापान के निक्केई में जहाँ 76.56 अंकों की सुस्ती दिखाई दे रही है और यह 0.25% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में 351.26 अंकों की तेजी दिखाई दे रही है और यह 2.04% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी भी आज 8.82 अंक जोड़ कर 0.37% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में अवकाश के चलते कारोबार नहीं हो रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में भी गुरुवार (05 अक्तूबर) को मिलाजुला रुख दर्ज किया गया था। लंदन का एफटीएसई 100 (FTSE 100) जहाँ 39.09 अंकों की तेजी के साथ 0.52% बढ़त दर्ज कर बंद हुआ था। वहीं, पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) सपाट रहा और 0.02% की तेजी के साथ 6,998.25 के स्तर पर बंद हुआ। जबिक, फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) 0.20% के नुकसान के साथ 15,070.22 के स्तर पर आ गया और 29.70 अंक की नरमी के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में गुरुवार (05 अक्तूबर) को मामूली सुस्ती देखने को मिली थी। डॉव जोंस में 9.98 अंकों की नरमी आयी और यह 0.03% की सुस्ती के साथ 33,119.55 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 0.12% या 16.18 अंक की गिरावट आयी और यह 13,219.83 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 5.56 अंक या 0.13% की नरमी के साथ 4,258.19 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 06 अक्तूबर 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी