शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हरे निशान में गिफ्ट निफ्टी, तेजी के साथ कारोबार शुरू कर सकते हैं Sensex-Nifty

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार (10 अक्तूबर) को तेजी के साथ कारोबारी सत्र की शुरुआत कर सकते हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 8.5 अंकों की बढ़त नजर आ रही है और यह 0.04% की तेजी के साथ 19,609 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले सोमवार (09 अक्तूबर) को दोनों सूचकांक में तेज गिरवट के साथ कारोबार की शुरुआत हुयी थी। बाजार में पूरा दिन बिकवाली का बोलबाला रहा। तकरीबन एक फीसदी तक की गिरावट के साथ खुले बाजार बाद में कुछ संभले, लेकिन इनमें बहुत बढ़त नहीं देखने को नहीं मिली और लाल निशान में बंद हो गये। एनएसई के निफ्टी में 141.15 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी और यह 0.72% की नरमी के साथ 19,512.35 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 483.24 अंक टूट कर 65,512.39 के स्तर पर पहुँच गया, इसमें 0.73% की सुस्ती दर्ज की गयी।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सभी प्रमुख बाजार मिलाजुला रुख के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। जापान के निक्केई में 772.08 अंकों की तेजी दिखाई दे रही है और यह 2.43% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में भी आज 246.07 अंक की बढ़त है और यह 1.40% जोड़ कर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में 20.63 अंक की तेजी है और यह 0.86% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट 14.05 अंक फिसल गया है और यह 0.45% टूट कर कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में सोमवार (09 अक्तूबर) को नरमी का रुख दर्ज किया गया था। लंदन का एफटीएसई 100 (FTSE 100) 2.37 अंकों की सुस्ती के साथ 0.03% टूट कर बंद हुआ था। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.55% के नुकसान के साथ 7,021.40 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) 0.67% टूट कर 15,128.11 के स्तर पर आ गया और 101.66 अंक की नरमी के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में सोमवार (09 अक्तूबर) को तेजी देखने को मिली थी। डॉव जोंस में 197.07 अंकों की उछाल आयी और यह 0.59% की बढ़त के साथ 33,604.65 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 0.39% या 52.90 अंक की तेजी आयी और यह 13,484.24 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 27.16 अंक या 0.63% की बढ़त के साथ 4,335.66 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 10 अक्तूबर 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी