शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हरे निशान में Gift Nifty, भारतीय बाजार में सतर्क कारोबार के आसार

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार (27 अक्तूबर) को कारोबार की नरम शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 79.5 अंकों की बढ़त नजर आ रही है और यह 0.42% की तेजी के साथ 18,992 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले गुरुवार (26 अक्तूबर) को भारतीय बाजार तेज गिरावट के साथ खुले थे। दोनों सूचकांक में पूरे दिन बिकवाल हावी रहे और उन्हें संभलने का मौका ही नहीं मिला। बाजार का रुख पूरे समय नीचे का बना रहा। सुबह जिस स्तर पर कारोबार की शुरुआत हुयी वही कल का एकदिनी उच्च स्तर रहा, जबकि बाजार बंद के आसपास ही कल का निचला स्तर बना। शाम तक सेंसेक्स-निफ्टी तकरीबन सवा फीसदी गिरावट दर्ज करते हुए बंद हुए। एनएसई के निफ्टी में 264.90 अंकों का नुकसान दर्ज किया गया और यह 1.38% की नरमी के साथ 18,857.25 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 900.91 अंक टूट कर 63,148.15 के स्तर पर पहुँच गया, इसमें 1.41% की गिरावट आयी।

एशिया के सभी प्रमुख बाजार में आज तेजी का रुख नजर आ रहा है। जापान के निक्केई में 445.72 अंकों की उछाल दिखायी दे रही है और यह 1.46% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग भी आज 209.00 अंक जोड़ कर 1.23% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में आज 16.10 अंकों की तेजी दिखायी दे रही है और यह 0.70% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में भी 4.54 अंक की बढ़त है और यह 0.15% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में गुरुवार (26 अक्तूबर) के कारोबार में नरमी का रुख दर्ज किया गया था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 59.77 अंक की सुस्ती आयी और यह 0.81% की नरमी के साथ बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.37% की गिरावट के साथ 6889.48 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) 1.08% के नुकसान के साथ 14,731.05 के स्तर पर आ गया और 161.13 अंक टूट कर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में गुरुवार (26 अक्तूबर) को भी गिरावट का रुख देखने को मिला। डॉव जोंस में 251.63 अंकों की नरमी आयी और यह 0.76% की सुस्ती के साथ 32,784.30 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में सर्वाधिक 1.76% या 225.62 अंक की गिरावट आयी और यह 12,595.61 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 49.54 अंक या 1.18% टूट कर 4,137.23 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 27 अक्तूबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"