शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हरे निशान में गिफ्ट निफ्टी, Sensex-Nifty में तेजी के संकेत

भारतीय शेयर बाजार में साप्ताहिक निप्टान के दिन गुरुवार (09 नवंबर) को कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हो सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 29 अंकों की उछाल नजर आ रही है और यह 0.15% की बढ़त के साथ 19,530 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले बुधवार (08 नवंबर) को भारतीय बाजार में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत देखने को मिली थी। पूरे दिन दोनों सूचकांक में सतर्क कारोबार देखने को मिला। हल्की बढ़त के साथ खुले बाजार में न तो बहुत तेजी देखने को मिली और ज्यादा गिरावट आयी। एनएसई के निफ्टी में 36.18 अंकों की तेजी दर्ज की गयी और यह 0.19% की बढ़त के साथ 19,443.50 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 33.21 अंक की उछाल के साथ 64,975.61 के स्तर पर पहुँच गया, इसमें 0.5% की तेजी आयी।

एशिया के सभी प्रमुख बाजार आज मिलाजुला रुख के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। जापान के निक्केई में 288.44 अंकों की तेजी दिखायी दे रही है और यह 0.89 % की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग 92.50 अंक टूट कर 0.53% के नुकसान के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में आज 5.39 अंकों की बढ़त दिखायी दे रही है और यह 0.22% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 4.57 अंक की सुस्ती है और यह 0.15% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार बुधवार (08 नवंबर) को मिलाजुला रुख के साथ बंद हुए थे। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में जहाँ 8.32 अंक की नरमी देखने को मिली और यह 0.11% की सुस्ती के साथ 7,401.72 के स्तर पर बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.68% की उछाल के साथ 7,034.16 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) 0.51% की तेजी के साथ 15,229.60 के स्तर पर आ गया और 76.96 अंक जोड़ कर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार बुधवार (08 नवंबर) को मिलाजुला कारोबार करते हुए साथ बंद हुए। डॉव जोंस 40.22 अंक टूट कर 0.12% की सुस्ती के साथ 34,112.27 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 0.08% या 10.56 अंक की तेजी आयी और यह 13,650.41 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 4.40 अंक या 0.10% की उछाल के साथ 4,382.78 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 09 नवंबर 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी