शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Gift Nifty में उछाल, तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं भारतीय बाजार

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (21 दिसंबर) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत करने के आसार दिख रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.20 बजे के आसपास 55 अंकों की उछाल नजर आ रही है और यह 0.26% की बढ़त के साथ 21,144.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले बुधवार (20 दिसंबर) को भारतीय बाजार तेजी के साथ खुले थे और कारोबारी सत्र के ज्यादातर समय हरे निशान में ही बने रहे। दोनों सूचकांक बहुत तेजी न होने के बावजूद हरे निशान में सतर्क चाल से चलते हुए मनोवैज्ञानिक स्तरों के ऊपर पहुँच गये थे। मगर एक बजे के आसपास जबरदस्त मुनाफावसूली के दबाव में धड़ाम हो गये। इसके बाद बाजार संभल नहीं पाये और शाम को कारोबार समाप्ती के समय सवा फीसदी से ज्यादा का नुकसान दर्ज करते हुए बंद हो गये। निफ्टी में 302.95 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी और यह 1.41% के नुकसान के साथ 21,150.15 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स भी 930.88 अंक टूट कर 70,506.31 के स्तर पर पहुँच गया और 1.30% की गिरावट के साथ बंद हुआ।

एशिया के सभी प्रमुख बाजार भी आज नरमी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। जापान के निक्केई में 504.51 अकों की गिरावट है और यह 1.52% के नुकसान के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में भी 71.91 अंकों की सुस्ती नजर आ रही है और यह 0.43% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में आज 16.15 अंकों की गिरावट दिखायी दे रहा है और यह 0.62% टूट कर कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में भी 3.70 अंकों का नुकसान है और यह 0.13% के अंतर के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार बुधवार (20 दिसंबर) को मिलाजुला रुख के साथ बंद हुए थे। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में जहाँ 77.65 अंकों की तेजी देखने को मिली और यह 1.01% की उछाल के साथ 7,715.68 के स्तर पर बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) भी 0.12% की बढ़त के साथ 7,583.43 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) 11.36 अंक टूट कर 16,733.05 के स्तर पर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में बुधवार (20 दिसंबर) को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गयी। डॉव जोंस में 475.92 अंक की गिरावट दर्ज की गयी और यह 1.27% के नुकसान के साथ 37,082.00 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में सबसे ज्यादा 1.50% या 225.28 अंक का नुकसान देखने को मिला और यह 14,777.94 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 70.02 अंक या 1.47% टूट कर 4,698.35 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 21 दिसंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"