शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हरे निशान में Gift Nifty, तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं भारतीय बाजार

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (27 दिसंबर) को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत करने के आसार दिख रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.20 बजे के आसपास 18 अंकों की तेजी नजर आ रही है और यह 0.08% जोड़ कर 21,549.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले मंगलवार (26 दिसंबर) को भारतीय बाजार में कारोबारी सत्र की शुरुआत धीमी रही थी। शुरुआती घंटे के कारोबार में ही बाजार दो बार फिसल कर लाल निशान में चले गये थे। हालाँकि इसके बाद जल्द ही खरीदारी आने से बाजार में तेजी वापस लौटी जो पूरे सत्र में कायम रही। दोनों सूचकांक शाम को कारोबार समाप्ती के समय तेजी के साथ बंद हो गये। निफ्टी में 91.95 अंकों का इजाफा दर्ज किया गया और यह 0.43% की उछाल के साथ 21,441.35 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स भी 229.84 अंक जोड़ कर 71,336.80 के स्तर पर पहुँच गया और 0.32% की तेजी के साथ बंद हुआ।

एशिया के प्रमुख बाजार में आज मिलाजुला रुख के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई में जहाँ 352.47 अकों की तेजी है और यह 1.05% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हेंग सेंग में 165.01 अंकों की उछाल नजर आ रही है और यह 1.01% जोड़ कर कारोबार कर रहा है। वहीं, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में आज 6.87 अंकों की नरमी दिखायी दे रही है और यह 0.26% टूट कर कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में भी 5.43 अंकों का नुकसान है और यह 0.19% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में मंगलवार (26 दिसंबर) को अवकाश के चलते कारोबार बंद रहा।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में मंगलवार (26 दिसंबर) को तेजी का रुख दर्ज किया गया था। डॉव जोंस में 159.36 अंक की उछाल दर्ज की गयी और यह 0.43% की तेजी के साथ 37,545.33 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 0.54% या 81.60 अंक की बढ़त देखने को मिली और यह 15,074.57 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 20.12 अंक या 0.42% जोड़ कर 4,774.75 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 27 दिसंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी