शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Gift Nifty में आज भी बढ़त, भारतीय बाजार में तेजी के साथ कारोबार के आसार

भारतीय शेयर बाजार में साप्ताहिक वायदा निप्टान के दिन गुरुवार (23 मई) को तेजी के साथ कारोबार देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 11.00 अंकों की बढ़त दिखायी दे रही है और ये 0.05% की तेजी के साथ 22,661.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले बुधवार (22 मई) को भारतीय शेयर बाजार में तेजी के साथ खुले थे। पूरे दिन उतार-चढ़ाव के बीच बाजार तेजी के मंदी के बीच झूलते नजर आये। बाजार हरे निशान में खुले, मगर शुरुआती घंटे के कारोबार में ही फिसल कर लाल निशान में चले गये। हालाँकि निचले स्तर पर खरीदारी आने से ये जल्द ही संभल कर तेजी में लौट आये। सत्र की समाप्ति पर दोनों सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। एनएसई के निफ्टी में जहाँ 68.75 अंकों की तेजी आयी और ये 22,597.80 के स्तर पर पहुँच गया, ये 0.31% जोड़ कर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 267.75 अंकों की उछाल के साथ 74,221.06 के स्तर पर पहुँच गया, इसमें भी 0.36% की बढ़त देखने को मिली।

एशिया के प्रमुख बाजार आज भी मिलाजुला रुख के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। जापान के निक्केई में जहाँ 296.38 अंकों की तेजी है और ये 0.76% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, हॉन्ग कॉन्ग के हेंग सेंग में 319.41 अंकों का नुकसान है और ये 1.66% टूट कर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में आज भी 3.43 अंकों की बढ़त है और 0.13% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 27.35 अंकों का नुकसान है और ये 0.87% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में बुधवार (22 मई) को कारोबार में नरमी का रुख देखने को मिला था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 46.12 अंकों की सुस्ती आयी और यह 0.55% की नरमी के साथ 8,370.33 के स्तर पर बंद हुआ। पेरिस के बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) में 49.35 अंकों का नुकसान देखने को मिला और ये 8,092.11 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) 46.56 अंकों की गिरावट के साथ 0.25% टूट कर 18,680.20 के स्तर पर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में भी बुधवार (22 मई) को धीमा कारोबार देखने को मिला था। डॉव जोंस में 201.95 अंकों की नरमी आयी और यह 0.51% की सुस्ती के साथ 39,671.04 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 0.18% या 31.08 अंकों की गिरावट देखने को मिली और यह 16,801.54 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 14.40 अंक या 0.27% टूट कर 5,307.01 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 23 मई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख