शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हायर बॉटम की संरचना तेजी जारी रहने का दे रही संकेत, स्तर समझें कारोबारी : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक मंगलवार (09 जुलाई) को बेंचमार्क सूचकांक भरोसेमंद एवं मजबूत रैली के बाद नया उच्च स्तर छुआ और इसी के साथ निफ्टी 97 अंक, जबकि सेंसेक्स 391 अंकों की तेजी के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों में ऑटो सूचकांक में 2% से ज्यादा की उछाल आयी, जबकि चुनिंदा आईटी स्टॉक और ऑयल ऐंड गैस स्टॉक में मुनाफावसूली देखने को मिली। तकनीकी तौर से सकारात्मक शुरुआत के बाद बाजार में पूरे दिन सकारात्मक रफ्तार बनी रही।

दैनिक चार्ट पर तेजी की कैंडल बनी है और एकदिनी चार्ट पर हायर बॉटम की संरचना बाजार में मौजूदा स्तरों से तेजी जारी रहने का संकेत दे रही है। अभी 24300/80000 के स्तर ट्रेंड कारोबारियों के लिए मुख्य समर्थन क्षेत्र की तरह काम कर सकते हैं।

हमारा मानना है कि बाजार जब तक इसके ऊपर कारोबार करेगा, तेजी का रुझान जारी रहेगा। ऊपर की तरफ, 24500-24600/80500-80800 के स्तर दैनिक कारोबारियों के लिए अहम प्रतिरोध क्षेत्र होंगे। हालाँकि 24300/ 80000 के स्तर के नीचे बाजार का रुझान बदल सकता है। इस गति के नीचे बाजार कमजोर होंगे। 

बैंक निफ्टी 52000 के स्तर के ऊपर टिका हुआ है, जो कि सकारात्मक है और सूचकांक को 53000 के ऊपरी छोर पर पहुँचने में मदद कर सकता है। 52000 के नीचे यह 51700 या 51500 के स्तरों तक टूट सकता है। 

(शेयर मंथन, 09 जुलाई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख