शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्वस्थ घरेलू संकेतों की बदौलत ऊपरी स्तरों पर कंसोलिडेट कर सकता है बाजार : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक गुरुवार (05 सितंबर) को गैपअप शुरुआत के बाद निफ्टी धीरे-धीरे नीचे आया और 54 अंकों को हल्की गिरावट के साथ 25145 के स्तरों पर बंद हुआ। 

व्यापक बाजार में स्टॉक आधारित गतिविधि से रैली का समर्थन मिला। खासतौर से स्मॉलकैप 100 में रैली आयी, जो 1% ऊपर बंद हुआ। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और आईटी क्षेत्र में खरीदारी के साथ क्षेत्रवार मिलाजुला रुख रहा।

पिछले महीने 4% की तेजी देखने के बाद बाजार ने विराम लिया है और ये ऊँचे स्तरों पर कारोबार कर रहा है, जहाँ प्रत्येक गिरावट पर खरीदारी की जा सकती है। हमें उम्मीद है कि वैश्विक अस्थिरता और इस हफ्ते आने वाले अमेरिकी रोजगार आँकड़ों के बावजूद स्वस्थ घरेलू संकेतों की वजह से बाजार में ये कंसोलिडेशन निकट समय में जारी रह सकता है। 

(शेयर मंथन, 05 सितंबर 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख