शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हरे न‍िशान में Gift Nifty, बढ़त के साथ खुल सकते हैं भारतीय बाजार

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (30 जनवरी) को मासकि वायदा निप्‍टान के दिन बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 41.00 अंकों की तेजी दिखायी दे रही है और ये 0.18% की उछाल के साथ 23,279.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।  

इससे पहले बुधवार (29 जनवरी) को भारतीय शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान में कारोबार हुआ। दोनों सूचकांक हरे निशान में खुल और पूरे सत्र के दौरान तेजी के दायरे में बने रहे। हालाँकि इस दौरान ऊपरी स्‍तरों पर मुनाफावसूली भी बनी हुई थी। तकरीबन 11.30 के आसपास बाजार जिस तेजी से फ‍िसले और दिन के न‍िम्‍न स्‍तर पर चले गये, मगर कुछ ही समय में उसी रफ्तार से वापसी भी देखने को मिली। शाम को बाजार ने दिन के उच्‍च स्‍तर के करीब तेजी के साथ सत्र समाप्त किया। एनएसई के निफ्टी में जहाँ 205.85 अंकों की तेजी आयी और ये 0.90% जोड़ कर 23,163.10 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, बीएसई का सेंसेक्स 631.55 अंक की उछाल के साथ 76,532.96 के स्तर पर आ गया और 0.83% की बढ़त के साथ बंद हुआ।

एशिया के प्रमुख बाजार में आज सिर्फ जापान के निक्केई कारोबार हो रहा है और अधिकांश बाजार चीनी नववर्ष के मौके पर बंद हैं। जापान के निक्केई में 83.79 अंकों की तेजी दिखायी दे रही है और ये 0.21% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हेंग सेंग, दक्षिण कोरिया के कोस्पी और शंघाई कंपोजिट में आज कारोबार बंद है। 

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में बुधवार (29 जनवरी) को मिलेजुल रुख के साथ कारोबार हुआ था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में जहाँ 23.94 अंकों की तेजी आयी और ये 0.28% की उछाल के साथ 8,557.81 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 24.89 अंकों की गिरावट के साथ 7,872.48 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) 206.95 अंकों की बढ़त के साथ 21,637.53 के स्तर पर आ गया और 0.96% जोड़ कर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में बुधवार (29 जनवरी) को नरमी के रुख के साथ कारोबार देखने को मिला। डॉव जोंस में जहाँ 136.83 अंकों की नरमी आयी और यह 0.31% की सुस्‍ती के साथ 44,713.52 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट में 0.51% या 101.26 अंकों गिरावट दर्ज की गयी और यह 19,632.32 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 भी 28.39 अंक या 0.47% टूट कर 6,039.31 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 30 जनवरी 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख