शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मंदी की कैंडल और लोअर टॉप की संरचना बाजार में नकारात्मकता का संकेत दे रहे : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक कमजोर वैश्विक संकेतों की पृष्ठभूमि में भारतीय बाजार में तीव्र करेक्शन आया। निफ्टी 204 अंक नीचे, जबकि सेंसेक्स 645 अंकों के नुकसान के साथ बंद हुआ। 

क्षेत्रों में पूँजी बाजार और एफएमसीजी सूचकांकों में सबसे ज्यादा सुधार हुआ, लगभग 1.5% टूट गये, जबकि कमजोर भावना के बावजूद रक्षा सूचकांक ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया, इसमें 2.10% की तेजी आयी। तकनीकी तौर से निफ्टी और सेंसेक्स ने दैनिक चार्ट पर मंदी की कैंडल बनायी है और एकदिनी चार्ट पर लोअर टॉप की संरचना पकड़ रखी है, जो बड़े पैमाने पर नकारात्मक है। 

हमारा मानना है कि बाजार की एकदिनी बनावट कमजोर पक्ष की ओर है, मगर ताजा बिकवाली 24,450/80450 का स्तर या 20 दिनों के एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज) के टूटने के बाद ही संभव है। ऊपर की तरफ 24,650-24,750/81,100-81,300 छोटी अवधि के कारोबारियों के लिए मुख्य प्रतिरोध क्षेत्र होगा। 

इस स्तर के ऊपर एक पुलबैक तेजी 24,850-24,900/81,500-81,800 के स्तरों तक बढ़ सकती है। नीचे की तरफ अगर बाजार 24,450/80,450 के नीचे लुढ़का, तो ये 24,380-24,165/80,000-79,500 के स्तरों का रीटेस्ट कर सकता है। 

बैंक निफ्टी 55,700 और 54,300 के दायरे में फँसा हुआ है। 54,300 के नीचे ये 54,000 के स्तर पर छोटे समर्थन के साथ 53,700 के स्तर तक फिसल सकता है। हमारी सलाह 55,700 के आसपास लॉन्ग पोजीशन घटाने की रहेगी। 

(शेयर मंथन, 23 मई 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी