शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजार कमजोर, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट है।

लेकिन सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में हल्की बढ़त है।
अमेरिका में बेरोजगारी भत्ते के दावेदारों की संख्या बढ़ने की रिपोर्ट से जापान के निक्केई (Nikkei) में तेज गिरावट है। खासकर सोनी (Sony) और एक्सपोर्ट क्षेत्र की अन्य कंपनियों के शेयरों पर दबाव है। डॉलर के मुकाबले येन भी मजबूत हुआ है।
निक्केई में 1.25% की तेज गिरावट है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) में 0.4% की कमजोरी है। ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.7% नीचे है। कॉस्पी (Kospi) में 0.2% की हल्की कमजोरी है। 
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) गुरुवार को एनएसई (NSE) में निफ्टी (Nifty) के बंद स्तर के मुकाबले 3 अंक की हल्की बढ़त के साथ 5963 के आसपास है। सीएमई निफ्टी (CME Nifty) भी 5960 के आसपास है। (शेयर मंथन, 24 सितंबर 2010)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी