शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती एयरटेल (Bharti Airtel), हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) ने चढ़ाया सेंसेक्स (Sensex) को

आज सेंसेक्स (Sensex) की 184 अंक की बढ़त में सबसे ज्यादा योगदान भारती एयरटेल (Bharti Airtel), हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) और ओएनजीसी (ONGC) का रहा।

सेंसेक्स को भारती एयरटेल से 18 अंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर से 14 अंक और ओएनजीसी से 10 अंक की बढ़त हासिल हुई। इसके अलावा आईटीसी ने 9 अंक, एचडीएफसी बैंक ने 6 अंक और आईसीआईसीआई बैंक ने भी 6 अंक का योगदान किया। सेंसेक्स के 18 शेयर आज फायदे में रहे, जबकि 12 शेयर घाटे में रहे। जिंदल स्टील के शेयर ने केवल 5 अंक की चपत लगायी।
सेंसेक्स के इन शेयरों का अपना नफा देखें, तो सबसे ज्यादा फायदे में हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर रहा। यह 9.75 रुपये यानी 3.22% की तेजी के साथ 312.50 रुपये पर आ गया। भारती एयरटेल को 2.94%, रिलायंस कम्युनिकेशंस को 1.76%, ओएनजीसी को 1.24% और मारुति सुजुकी को 1.11% का फायदा हुआ। हीरो होंडा में 0.95%, सिप्ला में 0.94%, टाटा स्टील में 0.82%, एसीसी में 0.82%, आईटीसी में 0.76% और डीएलएफ में 0.66% की बढ़त रही। एचडीएफसी बैंक में 0.53%, टाटा पावर में 0.42%, आईसीआईसीआई बैंक में 0.35%, इन्फोसिस में 0.21%, एसबीआई में 0.14%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.14% और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में 0.13% की मजबूती रही। दूसरी ओर, जिंदल स्टील को 1.45% का घाटा सहना पड़ा। स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में 0.72%, जयप्रकाश एसोसिएट्स में 0.70%, एनटीपीसी में 0.53% और टाटा मोटर्स में 0.42% की गिरावट रही। विप्रो में 0.35%, एचडीएफसी में 0.33%, टीसीएस में 0.32%, लार्सन एंड टुब्रो में 0.11%, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 0.09%, रिलायंस इन्फ्रा में 0.08% और बीएचईएल में 0.05% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 24 सितंबर 2010)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी