शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में रही उछाल, लगातार चौथे हफ्ते तेजी

सोने के नये रिकॉर्ड ऊँचाई पर पहुँचने और टिकाऊ सामान (Durable Goods) के ठेके बढ़ने की खबर से अमेरिकी बाजार ने कल लंबी छलांग लगायी।

इन दोनों खबरों से बाजार ने तेज शुरुआत की और पूरे दिन हरे निशान में बंद हुआ। अमेरिकी बाजार 2% की बढ़त के साथ 4 महीने के उच्च शिखर पर पहुँच गया है। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेजेज (Dow Jones Industrial Averages)  के सभी 30 शेयरों में तेजी रही।
डॉव जोंस (Dow Jones) में 198 अंक यानी करीब 2% की तेजी रही और यह 10,860 पर आ गया। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq  Composite) 54 अंक यानी 2.33% की उछाल के साथ 2,381 पर आ गया। एसएंडपी 500 (S&P 500)  24 अंक यानी 2.12% की तेजी लगाकर 1149 पर पहुँच गया है। एसएंडपी 500 के लिए 1939 के बाद से अब तक का सबसे अच्छा सितंबर रहा है।
पूरे हफ्ते में डॉव जोंस में 2.4% की तेजी रही। वहीं नैस्डैक में 2.8% की मजबूती रही। एसएंडपी 500 में 2.1% की मजबूती रही। अमेरिकी बाजार में लगातार चौथे हफ्ते तेजी रही।
एक सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त में टिकाऊ सामान के ठेके में 1.3% की बढ़त रही। वहीं जुलाई के दौरान इसमें 0.7% की गिरावट थी। अर्थशास्त्रियों का अनुमान था कि अगस्त में टिकाऊ सामान के ठेके में 1.3% की गिरावट आ सकती है।
कॉमेक्स (COMEX) पर सोना कल एक समय 1301.60 डॉलर प्रति औंस के नये रिकॉर्ड पर पहुँच गया। हालाँकि बाद में इसमें हल्की गिरावट आयी और यह 1.8 डॉलर चढ़कर 1,298.10 डॉलर प्रति औंस का हो गया। नाइमेक्स (NYMEX) पर कच्चा तेल 1.31 डॉलर बढ़कर 76.49 डॉलर प्रति बैरल का हो गया। (शेयर मंथन, 25 सितंबर 2010)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी