शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) के लिए 5955 का स्तर महत्वपूर्ण: केआर चोकसी सिक्योरिटीज (KR Choksey Securities)

केआर चोकसी सिक्योरिटीज (KR Choksey Securities) का मानना है कि आने वाले हफ्ते में बाजार अस्थिर रहेगा।

निफ्टी 6080-5900 के बीच अस्थिर रह सकता है।
साप्ताहिक रिपोर्ट में केआर चोकसी सिक्योरिटीज ने कहा है कि छोटी अवधि, मध्यम अवधि और लंबी अवधि के लिहाज से बाजार की दिशा सकारात्मक ही है। इस ब्रोकिंग फर्म की सलाह है कि छोटी अवधि के निवेशक मौजूदा स्तरों पर मुनाफावसूली कर सकते हैं।
इसके मुताबिक निफ्टी (Nifty) के लिए 5955 का स्तर काफी महत्वपूर्ण रहेगा, जिसके ऊपर रहने तक बाजार में मजबूती रहेगी। लेकिन निफ्टी के 5955 के नीचे फिसलने पर बाजार कमजोर हो सकता है। इसी तरह सेंसेक्स (Sensex) के लिए 19850 का स्तर महत्वपूर्ण है, जिसके ऊपर बाजार मजबूत रहेगा और नीचे जाने पर कमजोर होगा।
केआर चोकसी सिक्योरिटीज को फिलहाल सीमेंट, रियल एस्टेट और दूरसंचार क्षेत्र के सकारात्मक रहने की उम्मीद है। ऑटो, बैंकिंग और तेल-गैस क्षेत्र सीमित दायरे में रह सकते हैं। लेकिन बाकी ज्यादातर क्षेत्र बिना किसी खास हलचल के रह सकते हैं। (शेयर मंथन, 25 सितंबर 2010)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी