शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में तेजी, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ऊपर

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन एशियाई शेयर बाजारों में अच्छी तेजी है।

सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) 6050 के ऊपर है।
अमेरिकी बाजार में शुक्रवार को रही अच्छी तेजी का असर एशियाई शेयर बाजारों पर है। जापान के निक्केई (Nikkei) में अच्छी बढ़त है। माँग बढ़ने की उम्मीद से निर्यात क्षेत्र के शेयरों जमकर खरीदारी है। लेकिन उपभोक्ता कर्ज देने वाली टेकफूजी कार्प (Takefuji Corp) के दिवालिया होने की अर्जी देने की तैयारी करने की खबरों से वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों पर दबाव है।
निक्केई (Nikkei) में 1.21% की मजबूती है। ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में भी करीब 1% की तेजी है। कॉस्पी (Kospi) में 0.5% की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) में 0.7% की तेजी है। शंधाई कंपोजिट (Shanghai Composite) सपाट है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) शुक्रवार को एनएसई (NSE) में निफ्टी (Nifty) के बंद स्तर के मुकाबले 57 अंक मजबूती के साथ 6075 के आसपास है। सीएमई निफ्टी (CME Nifty) भी 6075 के आसपास ही है। (शेयर मंथन, 27 सितंबर 2010)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी