शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अदाणी पावर (Adani Power) के तिमाही लाभ और आय में वृद्धि, शेयर मजबूत

अदाणी पावर (Adani Power) को वित्त वर्ष 2014-15 में 815.63 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था जबकि वित्त वर्ष 2015-16 में कंपनी को 488.48 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

साथ ही वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में कंपनी का लाभ 1,173.39 करोड़ रुपये रहा, जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 715.05 करोड़ रुपये था। इसके अलावा कंपनी की तिमाही और सालाना आय में भी बढ़त हुई है। वित्त वर्ष 2014-15 में कंपनी की आय 19,791.44 करोड़ रुपये थी, जो कि वित्त वर्ष 2015-16 में बढ़ कर 25,433.35 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में कंपनी की आय 7,456.36 करोड़ रुपये रही, जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 4,829.96 करोड़ रुपये थी।
बीएसई में अदाणी पावर का शेयर मंगलवार के 31.70 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को बढ़त के साथ 32.90 रुपये पर खुला है। करीब पौने 10 बजे कंपनी का शेयर 0.65 रुपये (2.05%) की बढ़त के साथ 32.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख