शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : एनटीपीसी, सन फार्मा, एमओआईएल, आईवीआरसीएल, जिंदल स्टील, एसकेएस माइक्रोफाइनेंस और ओरिएंट सीमेंट

आज गुरुवार के कारोबार में खबरों की वजह से जिन चुनिंदा शेयरों पर नजर रहेगी उनमें एनटीपीसी, सन फार्मा, एमओआईएल, आईवीआरसीएल, जिंदल स्टील, एसकेएस माइक्रोफाइनेंस और ओरिएंट सीमेंट शामिल हैं।


एनटीपीसी : कंपनी ने बीएसईएस डिस्कॉम्स को बकाया भुगतान 5 दिन के भीतर अदा करने के लिए नोटिस जारी किया है।
सन फार्मा : कंपनी ने अपनी नयी दवा टिल्ड्राकिजुमैब के सफल परीक्षण की घोषणा की है।
एमओआईएल : कंपनी को नागपुर में 53.25 हैक्टर जमीन पट्टे पर मिली है।
आईवीआरसीएल : कंपनी ने 5.35 करोड़ इक्विटी शेयर जारी किये हैं।
जिंदल स्टील : सालाना आधार पर कंपनी का घाटा कम हुआ है और साथ ही आय 6.9% की बढ़त हुई है।
हेक्सावेयर : हेक्सावेयर के लाभ में तिमाही आधार पर 15.3% की गिरावट आयी है और आय में 0.1% की मामूली बढ़त हुई है।
एसकेएस माइक्रोफाइनेंस : कंपनी के लाभ और आमदनी में सालाना आधआर पर बढ़त हुई है। कंपनी को वित्त वर्ष 2014-15 के 79.5 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में 84.5 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।
ओरिएंट सीमेंट : वार्षिक आधार पर कंपनी के लाभ में गिरावट और आमदनी में बढ़त हुई है। वित्त वर्ष 2015-16 में ओरिएंट सीमेंट का लाभ घटकर 19.4 करोड़ रुपये रहा है।
वी-गार्ड : सालाना आधार पर कंपनी के लाभ में 110% और आय में 16.2% की बढ़त हुई है। (शेयर मंथन, 05 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख