शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा कॉफी (Tata Coffee) का लाभ 12.55% घटा

वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में टाटा कॉफी का लाभ 12.55% घट कर 34.47 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल कंपनी को 39.42 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। हालाँकि कंपनी की कुल आमदनी 1.11% बढ़ कर 456.54 करोड़ रुपये हो गयी है। वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में कंपनी की आय़ 451.51 करोड़ रुपये रही थी। पूरे वित्त वर्ष में भी कंपनी का लाभ 120.39 करोड़ रुपये से 2.11% घट कर 117.84 करोड़ रुपये हो गया है। इस दौरान कंपनी की आय 1,692.95 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1,764.45 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में टाटा कॉफी के शेयर आज मंगलवार को गिरावट के साथ 90.70 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 91 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 89.15 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 1.50 बजे कंपनी के शेयर 2.55 रुपये या 2.77% की गिरावट के साथ 89.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी