शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

3एम इंडिया (3M India) के वार्षिक और तिमाही लाभ में बढ़त

3एम इंडिया (3M India) का लाभ वित्त वर्ष 2015-16 में 85.45% की बढ़त के साथ 200.92 करोड़ रुपये रहा, जो कि पिछले वित्त वर्ष में 108.34 करोड़ रुपये रहा था।

इसके अलावा कंपनी को वित्त वर्ष 2015-16 की आखरी तिमाही में 40.30% की बढ़त के साथ 58.41 करोड़ रुपये का लाभ हुआ, जबकि कंपनी को पिछले वित्त वर्ष के समान समय में 41.63 करोड़ का लाभ हुआ था। साथ ही कंपनी की तिमाही आमदनी में 15.63% और वार्षिक आमदनी में 14.27% की बढ़त हुई है। वित्त वर्ष 2014-15 और इसकी अंतिम तिमाही में कंपनी की आमदनी क्रमश: 1,840.29 करोड़ रुपये और 477.44 करोड़ रुपये रही थी, जो कि वित्त वर्ष 2015-16 और इसकी अंतिम तिमाही में बढ़त के साथ 2,102.97 करोड़ रुपये और 552.09 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में 3एम इंडिया का शेयर गुरुवार को 13,175.00 रुपये पर बंद हुआ था, इसकी तुलना में आज यह बढ़त के साथ 13,200.00 रुपये पर खुला। कंपनी का शेयर पिछले 52 हफ्तों की अवधि में 14,400.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 7,950.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयर में 345.00 रुपये या 2.62% की गिरावट के साथ 12,830.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 27 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी