शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

....इन कारणों से एनएचपीसी (NHPC) के शेयर में गिरावट

 बीएसई में एनएचपीसी के शेयर में सुबह से ही गिरावट देखी जा रही है।

यह शेयर शुक्रवार 23.10 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को गिरावट के साथ 22.80 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 23 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 22.10 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.28 बजे कंपनी के शेयर 0.55 रुपये या 2.38% की गिरावट के साथ 22.55 रुपये पर चल रहा है। कंपनी ने शनिवार को तिमाही नतीजों की घोषणा की थी जिसका असर देखा जा सकता है। वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में कंपनी का लाभ 83.85% घट कर 104.08 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी 644.51 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की आय 1,653.39 करोड़ रुपये के मुकाबले 9.62% बढ़ कर 1,812.55 करोड़ रुपये हो गयी है। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी का लाभ 14.85% बढ़ कर 2,440.14 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले कारोबारी साल के अंत में कंपनी को 2,124.47 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की कुल आय 7,663.58 करोड़ रुपये के मुकाबले 9% बढ़ कर 8,353.82 करोड़ रुपये हो गयी है। (शेयर मंथन, 30 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी