शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एस्कॉर्ट्स (Escorts) की बिक्री 10% बढ़ी फिर भी शेयर कमजोर

एस्कॉर्ट्स (Escorts) के ट्रैक्टरों की कुल बिक्री में मई महीने में 10.1% की बढ़त हुई है।

पिछले वर्ष मई में 4,841 ट्रैक्टरों की बिक्री की तुलना में 2016 के इसी महीने में कंपनी ने 5,331 ट्रैक्टर बेचे हैं। इसके अलावा कंपनी के ट्रैक्टरों की घरेलू बिक्री में भी 10.8% की बढ़त हुई है। पिछले वर्ष के मई महीने में हुई 4,741 ट्रैक्टरों की बिक्री की तुलना में इस वर्ष मई में कंपनी के 5,252 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई।
बीएसई में एस्कॉर्ट्स का शेयर मंगलवार के 175.20 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हल्की बढ़त के साथ 176.50 रुपये पर खुला। काराबोर के दौरान इसका उच्च स्तर 178.00 रुपये रहा। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 189.00 रुपये और निचला स्तर 101.60 रुपये रहा है। आज कारोबार समाप्त होने पर कंपनी का शेयर 0.70 रुपये या 0.40% की मामूली कमजोरी के साथ 174.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी