शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सीईएससी (CESC) ने किया समझौता

खबरों के अनुसार सीईएससी ने फ्रैंचाइजी समझौते पर हस्ताक्षर किया है।

कंपनी ने जयपुर विद्युत वितरण निगम के साथ 20 साल की अवधि के लिए फैंचाइजी समझौता किया है। कंपनी ने यह समझौता राजस्थान के कोटा और भरतपुर में बिजली वितरण के लिए किया है। रिपोर्ट के मुताबकि कोटा और भरतपुर से कंपनी को 750 करोड़ रुपये का राजस्व मिल सकता है। कंपनी कोलकाता, हावरा और दिल्ली से सटे नोएडा में बिजली वितरण कर रही है। बीएसई में सीईएससी के शेयर बुधवार को 585.20 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह शेयर 592.15 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 575.55 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 3.12 बजे कंपनी के शेयर 4.95 रुपये या 0.85% की गिरावट के साथ 577 रुपये पर चल रहा है। 12 फरवरी 2016 यह शेयर 404.75 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 623.65 रुपये रहा था। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 7,714.16 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 50 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 22 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी