शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अदाणी पावर (Adani Power) की 5 इकाइयों संचालन दोबारा शुरू

अदाणी पावर (Adani Power) ने बताया है कि कंपनी के महाराष्ट्र में स्थित संयंत्र की 5 इकाइयों में संचालन दोबारा शुरू हो गया है।

कंपनी ने तिरोदा संयंत्र की प्रत्येक 660 मेगावाट क्षमता वाली इन पाँचों इकाइयों में पानी की उपलब्धता होने से 1 जुलाई से सामान्य संचालन शुरू किया है। इससे पहले महाराष्ट्र में सूखे के कारण संयंत्र को भी पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी और कंपनी को इस संयंत्र का संचालन रोकना पड़ा था।
बीएसई में मंगलवार को अदाणी पावर का शेयर मामूली बढ़त के साथ खुला और 0.15 रुपये या 0.50% की गिरावट के साथ 30.15 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान अदाणी पावर का शेयर 30.90 रुपये के उच्च स्तर चढ़ा और 30.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर भी 36.10 रुपये और निचला स्तर 19.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख