शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

3एम इंडिया (3M India) के तिमाही लाभ में 60.1% की बढ़त

3एम इंडिया (3M India) के लाभ में चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 60.1% की बढ़त हुई है।

कंपनी का मुनाफा 37.3 करोड़ रुपये से 59.7 करोड़ रुपये रहा। इसके साथ ही कंपनी की आमदनी में भी 13.1% की बढ़त हुई है। कंपनी की आमदनी भी 527.8 करोड़ रुपये से बढ़ कर 597.2 करोड़ रुपये हो गयी।
बीएसई में 3एम इंडिया का शेयर गुरुवार के 13,668.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 13,901.00 रुपये पर खुला है और शुरुआती कारोबार में ही यह 14,300.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ गया। इसके अलावा कंपनी के शेयर का पिछले 52 हफ्तों में उच्च स्तर 15,200.00 रुपये और निचला स्तर 9,405.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 05 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी