शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा कॉफी (Tata Coffee) के तिमाही लाभ में हुई 61.6% की बढ़त

वित्त वर्ष 2015-16 की जुलाई-सितंबर तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में टाटा कॉफी (Tata Coffee) के लाभ में बढ़त और आमदनी में गिरावट आयी है।

कंपनी का लाभ 61.6% बढ़ा है, जबकि आमदनी 7.6% घटी है। टाटा कॉफी का लाभ 27.6 करोड़ रुपये से बढ़ कर 44.6 करोड़ रुपये हो गया, जबकि आमदनी 402.4 करोड़ रुपये से घट कर 371.8 करोड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में टाटा कॉफी का शेयर बुधवार के 146.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 149.00 रुपये पर खुला है। करीब पौने 11 बजे यह 1.85 रुपये या 1.26% की बढ़त के साथ 144.80 रुपये पर मजबूत स्थिति में है। (शेयर मंथन, 20 अक्तूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी