शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जस्ट डायल (Just Dial) का लाभ 26.84% घटा, शेयर में गिरावट

तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद जस्ट डायल के शेयर में गिरावट है।

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में कंपनी का लाभ 26.84% घट कर 29.62 करोड़ रुपये हो गया है। जो पिछले साल की समान अवधि में 40.49 करोड़ रुपये रहा था। हालाँकि इस समान अवधि में कंपनी की कुल आय 190.22 करोड़ रुपये के मुकाबले 8.46% बढ़ कर 206.33 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी की अन्य आय भी 26.36 करोड़ रुपये से घट कर 26.01 करोड़ रुपये हो गयी है। इस दौरान कंपनी का कुल खर्च भी 140.08 करोड़ रुपये बढ़ कर 168.08 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में जस्ट डायल के शेयर आज गुरुवार को गिरावट के साथ 436 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में करीब 10.11 बजे कंपनी का शेयर 11.90 रुपये या 2.77% की कमजोरी के साथ 435.55 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी