शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एस्कॉर्ट्स (Escorts) की ट्रैक्टर बिक्री 53% बढ़ी, शेयर में मजबूती

अक्टूबर में एस्कॉर्ट्स की ट्रैक्टर बिक्री में वृद्धि हुयी है।

अक्टूबर में कंपनी की ट्रैक्टर बिक्री 53% बढ़ कर 8,970 ट्रैक्टर हो गयी है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 5,862 ट्रैक्टरों की बिक्री की है। इस दौरान ट्रैक्टरों की घरेलू बिक्री भी 51.9% बढ़ कर 8,859 ट्रैक्टर हो गयी है। पिछले साल यानी अक्टूबर 2015 में ट्रैक्टरों की घरेलू बिक्री 5,832 रही थी। अक्टूबर में ट्रैक्टरों का निर्यात में जबरदस्त तेजी आयी है। ट्रैक्टर 270% बढ़ कर 111 हो गयी है। बीएसई में एस्कॉट्स का शेयर बुधवार को 374.90 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान 390.95 रुपये का उच्च स्तर छुने के बाद अपराह्न करीब 12.30 बजे कंपनी का शेयर 3.20 रुपये या 0.84% की मजबूती के साथ 382.50 रुपये पर चल रहा है। 4 अक्टूबर 2016 को यह शेयर 414.20 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। 12 फरवरी 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 112.70 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी