शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की आय घटने के बावजूद लाभ में जोरदार बढ़त

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिये हैं।

इस तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 294.41 करोड़ रुपये रहा, जबकि गत वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 172.20 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा था। कंपनी की कुल आय 4,911.62 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 5,274.36 करोड़ रुपये थी। इस प्रकार सालाना आधार पर कंपनी के मुनाफे में 70.96% की शानदार बढ़त और आय में 6.87% की गिरावट आयी है।
बीएसई में अशोक लेलैंड का शेयर सोमवार के बंद स्तर की तुलना में सपाट 89.65 रुपये पर ही खुला। आज इसका उच्च स्तर 92.10 रुपये और निचला स्तर 88.30 रुपये रहा है। करीब 2.40 बजे कंपनी का शेयर 1.75 रुपये या 1.95% की मजबूती के साथ 91.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी