शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

3एम इंडिया (3M India) के तिमाही शुद्ध मुनाफे और आमदनी में बढ़त

वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3एम इंडिया (3M India) के मुनाफे और आमदनी में बढ़त हुई है।

कंपनी का तिमाही लाभ 47.6 करोड़ रुपये से 1.3% की हल्की बढ़त के साथ 48.2 करोड़ रुपये रहा। साथ ही इस अवधि में 3एम इंडिया की कुल आमदनी भी 544.7 करोड़ रुपये से 8% बढ़ कर 588.4 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में 3एम इंडिया का शेयर शुक्रवार के 12,172.20 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 11,910.00 रुपये पर खुला और 11,402.65 रुपये के निचले स्तर तक गिर गया। करीब 11.50 बजे यह 769.55 रुपये या 6.32% की कमजोरी के साथ 11,402.65 रुपये पर ही चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 15,200.00 रुपये और निचला स्तर 9,405.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी