शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अदाणी पावर (Adani Power) को मिली केंद्रीय विद्युत नियामक प्राधिकरण से राहत

आज अदाणी पावर (Adani Power) के शेयर में 7.50% से अधिक की जोरदार उछाल आयी है।

केंद्रीय विद्युत नियामक प्राधिकरण (सीईआरसी) ने हाल ही में गुजरात के मुंद्रा में 4620 मेगावाट ताप विद्युत संयंत्र में आयातित कोयले पर घरेलू करों में वृद्धि के कारण विद्युत उत्पादन की लागत में हुई वृद्धि के लिए अदाणी पावर को पूर्ण मुआवजा दिया है। इसके बाद कंपनी के शेयर में मजबूती आयी।
बीएसई में अदाणी पावर का शेयर सोमवार के 30.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की मजबूती के साथ 30.50 रुपये पर खुला है। करीब 12.20 बजे कंपनी का शेयर 2.40 रुपये या 7.92% की जोरदार मजबूती के साथ 32.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी