शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा कॉफी (Tata Coffee) के शुद्ध मुनाफे में 114.33% की शानदार बढ़त

वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 की समान अवधि में टाटा कॉफी (Tata Coffee) के शुद्ध मुनाफे में 114.33% की शानदार बढ़त हुई।

टाटा कॉफी ने 27.9 करोड़ रुपये के मुकाबले इस बार 59.8 करोड़ रुपये का शुद्ध तिमाही मुनाफा कमाया। इसकी कुल तिमाही आमदनी 394.3 करोड़ रुपये की तुलना में मामूली बढ़त के साथ 394.9 करोड़ रुपये रही। वहीं कंपनी का एबिटा 44.6% बढ़ कर 107 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 18.8% से बढ़ कर 27.1% हो गया।
आज बीएसई में टाटा कॉफी का शेयर 130.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 138.00 रुपये पर खुला। 139 रुपये के उच्च स्तर को छूने के बाद करीब 12 बजे कंपनी के शेयर में 3.90 रुपये या 3.00% की मजबूती के साथ 134.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 19 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी