शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जस्ट डायल (Just Dial) का तिमाही और सालाना मुनाफा घटा

जस्ट डायल (Just Dial) ने जनवरी-मार्च 2017 की तिमाही में 25.35 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

इसके मुकाबले पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 37.08% अधिक 40.29 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था। वहीं वित्त वर्ष 2015-16 में हुए 142.77 करोड़ रुपये के मुनाफे के मुकाबले कंपनी को 2016-17 में 2.08% की गिरावट के साथ 121.36 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। इसके अलावा जस्ट डायल की तिमाही आमदनी 198.48 करोड़ रुपये से 14.99% घट कर 194.34 करोड़ रुपये और सालाना आमदनी 747.69 करोड़ रुपये के मुकाबले 7.75% बढ़ कर 805.64 करोड़ रुपये रही।
शुक्रवार को बीएसई में जस्ट डायल का शेयर 4.30 रुपये या 0.84% की कमजोरी के साथ 509.40 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 808.20 रुपये और निचला स्तर 318.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी