शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इसलिए टूटा जस्ट डायल (Just Dial) का शेयर

आज जस्ट डायल (Just Dial) के शेयर में 3% से अधिक की गिरावट आयी।

कंपनी ने शनिवार को अपने वित्तीय परिणाम घोषित किये थे, जिनमें कंपनी के तिमाही लाभ में 37.08% और कुल आमदनी में 14.99% की गिरावट दर्ज की गयी। इन्हीं कमजोर नतीजों का नकारात्मक असर इसके शेयर पर आज पड़ा।
बीएसई में जस्ट डायल का शेयर 509.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 490.00 रुपये पर खुला और 502.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 15.80 रुपये या 3.10% की कमजोरी के साथ 493.60 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 22 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी