शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अदाणी पावर (Adani Power) को हुआ 4,960.5 करोड़ रुपये का घाटा

अदाणी पावर (Adani Power) को जनवरी-मार्च 2017 की तिमाही में 4,960.5 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 1,085.1 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। वहीं कंपनी की कुल आमदनी 7,645 करोड़ रुपये की तुलना में 16.9% घट कर 6,352.2 करोड़ रुपये रह गयी। इसके अलावा अदाणी पावर का एबिटा 61.3% गिर कर 1,321.6 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 44.6% के मुकाबले 20.8% रह गया।
बीएसई में अदाणी पावर का शेयर 28.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 26.80 रुपये पर खुला। इसके बाद करीब साढ़े 12 बजे यह 1.55 रुपये या 5.36% की गिरावट के साथ 27.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 29 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी