शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आमदनी में वृद्धि के बावजूद घटा माइंडट्री (Mindtree) का मुनाफा

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में माइंडट्री (Mindtree) की कुल आमदनी में वृद्धि और शुद्ध लाभ में गिरावट आयी।

कंपनी को पिछले कारोबारी साल की पहली तिमाही में हुए 123.5 करोड़ रुपये के मुनाफे के मुकाबले 121.7 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। इसकी कुल आमदनी 1,347.4 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1,354.9 करोड़ रुपये हो गयी। हालाँकि तिमाही आधार पर इसके मुनाफे में बढ़त हुई, जो कि जनवरी-मार्च अवधि में 97.2 करोड़ रुपये रहा था। बीएसई में माइंडट्री का शेयर 506.75 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज 486.00 रुपये पर खुला। करीब 11.10 बजे यह शेयर 11.60 रुपये या 2.29% की कमजोरी के साथ 495.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी