शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अदाणी पावर (Adani Power) के घाटे में हुई बढ़त, शेयर लुढ़का

अदाणी पावर (Adani Power) को 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में 453.85 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

इसके मुकाबले पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में कंपनी को 232.63 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। हालाँकि इसके राजस्व में 3.8% वृद्धि हुई, जो कि 5,386 करोड़ रुपये के मुकाबले 5,590.1 करोड़ रुपये रहा। वहीं अदाणी पावर का एबिटा 9.5% घट कर 1,560.2 करोड़ रुपये रह गया। कमजोर तिमाही नतीजों के इसके शेयर में आयी कमजोरी और बढ़ी है। बीएसई में कंपनी का शेयर 31.55 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले गिरावट के साथ 31.10 रुपये पर खुला और 28.40 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 2.50 बजे इसमें 3.05 रुपये या 9.67% की भारी गिरावट के साथ 28.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी