शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा कॉफी (Tata Coffee) ने किया नया संयंत्र स्थापित

टाटा कॉफी (Tata Coffee) ने वियतनाम में एक नया फ्रीज-ड्राइड कॉफी संयंत्री की स्थापना की है।

ऐसा करने वाली टाटा कॉफी भारत की प्रथम कंपनी बन गयी है। कंपनी ने प्रति वर्ष 5000 मेट्रिक टन फ्रीज ड्राइड कॉफी के उत्पादन का लक्ष्य रखने के साथ ही कहा है कि इस संयंत्र में अगले 18 से 21 महीनों में उत्पादन गतिविधियों की शुरुआत की जायेगी।
उधर बीएसई में टाटा कॉफी का शेयर 132.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले सपाट 132.20 रुपये पर खुला। करीब 10 बजे एक उछाल के साथ इसने 137.25 रुपये के उच्च स्तर को छुआ। इसके बाद लगभग सवा 11 बजे कंपनी का शेयर 1.65 रुपये या 1.25% की मजबूती के साथ 133.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी