शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

11 बीएसई सूचकांकों से बाहर होगी रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital)

रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) को 05 सितंबर से 11 एसऐंडपी बीएसई सूचकांकों से बाहर कर दिया जायेगा।

खबरों के अनुसार गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी द्वारा अपने अचल संपत्ति ऋण देने वाले व्यवसाय को अलग करने के कारण यह निर्णय लिया गया है। इन सूचकांकों में एसऐंडपी बीएसई ऑलकैप, एसऐंडपी बीएसई 200, एसऐंडपी बीएसई 100, एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स नेक्स्ट 50, एसऐंडपी बीएसई मिडकैप और एसऐंडपी बीएसई लार्ड मिडकैप इंडेक्स शामिल हैं। इसके बाद बीएसई में रिलायंस कैपिटल का शेयर मंगलवार के 768.75 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 775.00 रुपये पर खुला है। करीब 11.10 बजे कंपनी का शेयर 9.20 रुपये या 1.20% की मजबूती के साथ 777.95 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी